सूरत : किटी पार्टी में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पौधारोपण का लिया संकल्प
वेसू स्थित निनीज़ किचन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने कहा—‘पेड़ लगाइए, जीवन बचाइए’
वेसू स्थित निनीज़ किचन में रॉक पार्टी ग्रुप द्वारा एक भव्य किटी पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मनोरंजक गेम्स, फोटोग्राफी सेशन और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक समय बिताया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का विशेष संदेश भी दिया गया। उपस्थित महिलाओं ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान प्रतिभागियों ने “पेड़ लगाइए, जीवन बचाइए” तथा “जहां हरियाली है, वहां खुशहाली है” जैसे प्रेरणादायी संदेशों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सभी ने संकल्प लिया कि वे कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएंगी और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएंगी।
कार्यक्रम का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। उपस्थित महिलाओं ने हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
