सूरत : डॉ. जतिन बामनिया एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ सूरत के नए अध्यक्ष निर्वाचित

शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल रहे मुख्य अतिथि, प्रभारी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. पारुलबेन वडगामा ने शपथ दिलवाई

सूरत : डॉ. जतिन बामनिया एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ सूरत के नए अध्यक्ष निर्वाचित

सूरत। एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ सूरत के वर्ष 2026-27 के लिए डॉ. जतिन बामनिया (एमडी फिजिशियन) को अध्यक्ष चुना गया है। उनके शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 30 मई को गौरवपथ रोड स्थित होटल ड्रीम फेस्टिवा में किया गया।

समारोह में भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, भुलका भवन स्कूल की अध्यक्ष मीनाक्षीबेन देसाई विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुईं। शपथ ग्रहण अधिकारी के रूप में सूरत नई सिविल अस्पताल की प्रभारी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. पारुलबेन वडगामा मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में शहर के चिकित्सकों, स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों सहित 270 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. जतिन बामनिया ने एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा चिकित्सा सेवा के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ सूरत चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता, चिकित्सकों के पेशेवर विकास और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। समारोह के दौरान चिकित्सा क्षेत्र में सहयोग, स्वास्थ्य जागरूकता और जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम का समापन नव निर्वाचित टीम को शुभकामनाओं और संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।