सूरत टेक्सटाइल मार्केट सोसायटी की चुनाव प्रक्रिया शुरू, 18 जुलाई को होगा मतदान

2026-31 कार्यकाल के लिए 20 सीटों पर चुनाव कराने का निर्णय, इलेक्शन कमिटी की बैठक में कार्यक्रम तय

सूरत टेक्सटाइल मार्केट सोसायटी की चुनाव प्रक्रिया शुरू, 18 जुलाई को होगा मतदान

दी सूरत टेक्सटाइल मार्केट को-ऑपरेटिव शॉप्स एंड वेयरहाउसेस सोसाइटी लिमिटेड, सूरत की इलेक्शन कमिटी की बैठक रविवार, 1 जून 2026 को मार्केट कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026-31 के कार्यकाल के लिए सोसायटी की 20 सीटों पर चुनाव कराने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

इलेक्शन कमिटी ने सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया शुरू करने तथा आगामी 18 जुलाई 2026 को मतदान कराने का फैसला किया। बैठक में चुनाव कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में चीफ इलेक्शन ऑफिसर अशोक जैन, इलेक्शन ऑफिसर गुरमुख कुंगवानी तथा इलेक्शन ऑफिसर महेंद्रपाल खुराना उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव संबंधी विस्तृत कार्यक्रम एवं आवश्यक दिशा-निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे, ताकि सभी सदस्य समय पर चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकें।

Tags: Surat