सूरत : ICMAI सूरत-साउथ गुजरात चैप्टर के नए पदाधिकारियों की घोषणा, CMA केवल शाह बने अध्यक्ष

वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन; सदस्यों और विद्यार्थियों के विकास पर रहेगा विशेष फोकस

सूरत : ICMAI सूरत-साउथ गुजरात चैप्टर के नए पदाधिकारियों की घोषणा, CMA केवल शाह बने अध्यक्ष

द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) के सूरत-साउथ गुजरात चैप्टर में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। चैप्टर के वार्षिक संगठनात्मक ढांचे के तहत नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई।

नई कार्यकारिणी में CMA केवल शाह को अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा CMA भरत सवानी को वाइस चेयरमैन, CMA विपिन पटेल को सचिव (सेक्रेटरी) तथा अश्विन अंबालिया को कोषाध्यक्ष (ट्रेज़रर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस अवसर पर वेस्टर्न इंडिया रीजनल काउंसिल (WIRC) के वाइस चेयरमैन CMA नेन्टी शाह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम अपने कार्यकाल में चैप्टर के सदस्यों और विद्यार्थियों के लिए विभिन्न शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं कौशल विकास कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन करेगी।

उन्होंने कहा कि संस्थान के सदस्यों और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, उनके ज्ञान एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने तथा प्रोफेशनल उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में नई टीम महत्वपूर्ण योगदान देगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी संस्थान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, सदस्यों के हितों की रक्षा करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Tags: Surat