सूरत : मारवाड़ी युवा मंच सूरत शाखा एवं मुस्कान शाखा ने उधना रेलवे स्टेशन को भेंट की 5 व्हीलचेयर

जरूरतमंद यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की पहल, समाजसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प

सूरत : मारवाड़ी युवा मंच सूरत शाखा एवं मुस्कान शाखा ने उधना रेलवे स्टेशन को भेंट की 5 व्हीलचेयर

मारवाड़ी युवा मंच सूरत शाखा एवं मुस्कान शाखा द्वारा सेवा कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को उधना रेलवे स्टेशन पर 5 व्हीलचेयर दान स्वरूप प्रदान की गईं। इस पहल का उद्देश्य उन यात्रियों और जरूरतमंद लोगों को सहायता उपलब्ध कराना है, जिन्हें चलने-फिरने में कठिनाई होती है, ताकि उन्हें स्टेशन परिसर में बेहतर सुविधा और सहयोग मिल सके।

सूरत शाखा के अध्यक्ष अभिषेक खेतान एवं मुस्कान शाखा की अध्यक्ष निती बजाज ने बताया कि मानव सेवा ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि मंच सदैव समाजहित और जनसेवा से जुड़े कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

कार्यक्रम में सूरत शाखा की ओर से राहुल बजाज, सुषांत बजाज, अक्षत खेतान, मयंक जिंदल, दीपक डालमिया सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। वहीं मुस्कान शाखा की ओर से अंजू जैन, नेहा लुहारुका समेत अनेक सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। मंच पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा प्रकल्प निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Tags: Surat