सूरत : शिनोर प्रीमियर क्रिकेट लीग के पांचवें संस्करण का भव्य समापन, मोरिन स्ट्राइकर्स बनी चैंपियन
दो दिवसीय क्रिकेट महोत्सव और फूड फेस्टिवल में देश-विदेश से आए समाजजनों ने लिया हिस्सा, वित्राग शाह बने ‘मैन ऑफ द सीरीज़’
सूरत। श्री शिनोर जैन यूथ ग्रुप द्वारा आयोजित शिनोर प्रीमियर क्रिकेट लीग (एसपीसीएल) के पांचवें संस्करण का भव्य समापन उत्साह और खेल भावना के माहौल में हुआ।
सूरत से लगभग 150 किलोमीटर दूर पवित्र नर्मदा नदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक गायकवाड़ी कस्बे शिनोर से जुड़े करीब ढाई सौ परिवार वर्तमान में सूरत में निवास करते हैं। इन्हीं परिवारों के सामाजिक संगठन ‘श्री शिनोर जैन प्रगति मंडल’ की प्रेरणा से पिछले पांच वर्षों से यह क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रसिद्ध इंजीनियर, बिल्डर एवं समाजसेवी भद्रेशभाई शाह ने किया। उन्होंने लगातार तीसरे वर्ष प्रतियोगिता को प्रायोजित करने के साथ इसका उद्घाटन भी किया।
इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी एवं सुप्रसिद्ध एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका स्वपन शाह (एमडी, एमआरसीपी) की संस्था ‘हेल्थ क्लिनिक’, रिंग रोड, अठवा गेट, सूरत द्वारा पूरे आयोजन को प्रायोजित किया गया।
रांदेर स्थित आरआईजी (RIG) ग्राउंड में आयोजित इस दो दिवसीय क्रिकेट महोत्सव के साथ ‘फनफेयर फूड फेस्टिवल’ का भी आयोजन किया गया। देश-विदेश से आए समाजजनों और दर्शकों ने क्रिकेट मुकाबलों के साथ विभिन्न खाद्य व्यंजनों और मनोरंजन गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मोरिन स्ट्राइकर्स ने खिताब अपने नाम किया। टीम के कप्तान अनंत शाह के नेतृत्व में मोरिन स्ट्राइकर्स ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि कर्मा उन्नाव की टीम उपविजेता रही। इस टीम की कप्तानी वित्राग शाह ने की।
पुरस्कार विजेताओं की सूची इस प्रकार रही:
चैंपियन टीम: मोरिन स्ट्राइकर्स (कप्तान – अनंत शाह)
उपविजेता टीम: कर्मा उन्नाव (कप्तान – वित्राग शाह)
मैन ऑफ द सीरीज़: वित्राग शाह
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़: निहार शाह
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़: वित्राग शाह
समापन समारोह में आयोजकों ने अगले वर्ष प्रतियोगिता को और अधिक बड़े स्तर पर आयोजित करने तथा समाज के युवाओं में फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए नए खेल आयोजनों की घोषणा करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
