सूरत : AM/NS इंडिया ने मनाया इंटरनेशनल बायोलॉजिकल डायवर्सिटी डे, 1100 से अधिक पौधे लगाए
‘एक्टिंग लोकली फॉर ग्लोबल इम्पैक्ट’ थीम के तहत हजीरा प्लांट में हुआ वृक्षारोपण अभियान
सूरत। आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS इंडिया) ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए इंटरनेशनल बायोलॉजिकल डायवर्सिटी डे के अवसर पर विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।
शुक्रवार, 22 मई 2026 को कंपनी के हजीरा स्थित मुख्य प्लांट और एक्सपेंशन प्रोजेक्ट साइट पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। इस वर्ष का आयोजन वैश्विक थीम ‘एक्टिंग लोकली फॉर ग्लोबल इम्पैक्ट’ के तहत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कंपनी के सीईओ दिलीप ओमन द्वारा पौधारोपण कर की गई। इस अवसर पर पिछले 30 दिनों के दौरान प्रोजेक्ट साइट पर नीम, जामुन और गुलमोहर सहित कुल 1100 से अधिक पौधे लगाए गए।
कंपनी की ओर से बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और हरित विकास को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
