वडोदरा : गोधरा में यार्ड इम्प्रूवमेंट का महत्पूर्ण इंफ़्रा वर्क पूर्ण

इंफ़्रा के इस महत्वपूर्ण कार्य में पुराने साधारण स्लीपरों के स्थान पर 391 वाइड बेस स्लीपरों से नवीनीकरण किया गया

वडोदरा : गोधरा में यार्ड इम्प्रूवमेंट का महत्पूर्ण इंफ़्रा वर्क पूर्ण

रेलवे अधोसंरचना को अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वडोदरा मंडल के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा गोधरा यार्ड में 25 मई, 2026 को व्यापक यार्ड इम्प्रूवमेंट एवं ड्रेनेज सुधार कार्य किए गए। इन कार्यों से परिचालन में संरक्षा, ट्रैक स्थिरता तथा रेल परिचालन की समग्र विश्वसनीयता में वृद्धि के साथ साथ  गोधरा यार्ड में जल निकासी व्यवस्था में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।

पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गोधरा यार्ड में डाउन मेन लाइन पर ब्लॉक लेकर इस कार्य के अंतर्गत पॉइंट संख्या 121, 115, 109 एवं 106 पर व्यापक अनुरक्षण एवं नवीनीकरण कार्य किए गए, जिनमें कुल 350 पी एंड सी स्लीपरों का नवीनीकरण किया गया। साथ ही एमके-V ERC, लाइनर एवं रबर पैड के साथ सम्पूर्ण फिटिंग नवीनीकरण कार्य किया गया तथा सभी पॉइंट्स पर स्लीपर स्पेसिंग एवं स्लीपर स्क्वेरिंग कार्य भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

इंफ़्रा के इस महत्वपूर्ण कार्य में पुराने साधारण स्लीपरों के स्थान पर 391 वाइड बेस स्लीपरों से नवीनीकरण किया गया। 78 स्लीपरों का डीप स्क्रीनिंग कार्य के साथ नवीनीकरण किया गया, जिसमें 350 मिमी बैलास्ट कुशन सुनिश्चित किया गया। वाइड बेस स्लीपर सेक्शन में TSR कार्य के साथ सम्पूर्ण फिटिंग नवीनीकरण भी किया गया। गोधरा यार्ड क्षेत्र में इन सुधार कार्यों से ट्रैक संरक्षा, रेल परिचालन की विश्वसनीयता, राइडिंग गुणवत्ता तथा जल निकासी व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Tags: Vadodara