वडोदरा : किम रेलवे स्टेशन पर एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली (IPIS) की सुविधा उपलब्ध

यह सुविधा यात्रियों को बेहतर सूचना एवं अधिक सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम 

वडोदरा : किम रेलवे स्टेशन पर एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली (IPIS) की सुविधा उपलब्ध

वडोदरा मंडल द्वारा 26 मई 2026 को किम रेलवे स्टेशन पर एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली (Integrated Passenger Information System - IPIS) सफलतापूर्वक उपलब्ध कराई गई है। यह सुविधा यात्रियों को बेहतर सूचना एवं अधिक सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस नई प्रणाली के अंतर्गत निम्न सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। प्लेटफॉर्म संख्या 1 एवं 2 पर कोच गाइडेंस बोर्ड, दोनों प्लेटफॉर्म पर स्वचालित उद्घोषणा प्रणाली,  बुकिंग कार्यालय के निकट ट्रेन आगमन एवं प्रस्थान डिस्प्ले बोर्ड,  NTES इंटीग्रेशन के माध्यम से ट्रेनों की वास्तविक समय (Real Time) जानकारी आदि। 

यह प्रणाली यात्रियों को ट्रेनों के आगमन, प्रस्थान, प्लेटफॉर्म संख्या तथा कोच स्थिति संबंधी सटीक एवं त्वरित जानकारी उपलब्ध कराएगी। कोच गाइडेंस बोर्ड यात्रियों को उनके निर्धारित कोच के सामने पहुँचने में सहायता करेंगे, जिससे ट्रेन में चढ़ने की प्रक्रिया अधिक सुगम एवं सुविधाजनक होगी। NTES इंटीग्रेशन के माध्यम से अब किम स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेनों की वास्तविक समय की जानकारी प्राप्त होगी, जिससे यात्रा अनुभव और अधिक बेहतर बनेगा। यह पहल भारतीय रेल की यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण एवं तकनीकी उन्नयन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Tags: Vadodara