सूरत : टाटा पावर ने सूरत में लॉन्च किए स्मार्ट होम ऑटोमेशन सॉल्यूशन, बिजली बचत के साथ मिलेगा सुरक्षित और आधुनिक जीवन अनुभव
ईज़ी होम सॉल्यूशन से परिवार हर साल 1,300 यूनिट तक बिजली और करीब 10,000 रुपये की बचत कर सकेंगे; ‘100 शहर, 1 मकसद’ अभियान के तहत सूरत में शुरुआत
टाटा पावर ने सूरत में अपने अत्याधुनिक ‘टाटा पावर ईज़ी होम’ स्मार्ट ऑटोमेशन सॉल्यूशन लॉन्च किए हैं। इस पहल के जरिए कंपनी ने शहर में अपने स्मार्ट होम पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए उपभोक्ताओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और ऊर्जा-कुशल जीवनशैली का नया विकल्प उपलब्ध कराया है।
कंपनी के अनुसार, आधुनिक शहरी जीवनशैली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए ये समाधान स्मार्ट ऑटोमेशन और एनर्जी मैनेजमेंट को एकीकृत प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराते हैं। यूज़र्स मोबाइल ऐप आधारित इंटरफेस के माध्यम से घर की लाइटिंग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, तापमान नियंत्रण और अन्य कनेक्टेड डिवाइस को आसानी से नियंत्रित कर सकेंगे। इससे न केवल सुविधा बढ़ेगी, बल्कि बिजली की खपत में भी कमी आएगी।
ईज़ी होम पोर्टफोलियो में स्मार्ट सॉकेट, टच पैनल स्विच, रेट्रोफिटेबल स्मार्ट कन्वर्टर और मोशन सेंसर जैसे उत्पाद शामिल हैं। खास बात यह है कि इन उपकरणों को नए और पुराने दोनों प्रकार के घरों में बिना बड़े रीवायरिंग कार्य के आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है।
कंपनी का दावा है कि इंटेलिजेंट ऑटोमेशन और बिल्ट-इन ओवरलोड प्रोटेक्शन जैसी सुविधाएं वोल्टेज फ्लक्चुएशन और पावर सर्ज के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी। वहीं, ऑटोमेटेड शेड्यूलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसी तकनीकें बिजली के बेहतर प्रबंधन में मदद करेंगी।
टाटा पावर के मुताबिक, जिन घरों में अधिक बिजली खपत वाले उपकरणों का उपयोग होता है, वहां ईज़ी होम सॉल्यूशन सालाना लगभग 15 प्रतिशत तक बिजली की बचत कर सकता है। इससे हर वर्ष 1,300 यूनिट से अधिक बिजली बचने के साथ घरेलू बिजली बिल में करीब 10,000 रुपये तक की कमी आ सकती है।
पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से भी यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कंपनी के अनुसार, इन स्मार्ट सॉल्यूशन के इस्तेमाल से प्रति वर्ष लगभग 1.1 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कम किया जा सकेगा, जो लगभग 15 पेड़ लगाने के बराबर पर्यावरणीय प्रभाव माना जाता है। एयर कंडीशनिंग ऑप्टिमाइजेशन, ऑटोमेशन और स्मार्ट शेड्यूलिंग इस बचत में अहम भूमिका निभाएंगे।
सूरत में यह लॉन्च टाटा पावर ईज़ी होम की ‘100 शहर, 1 मकसद’ पहल का हिस्सा है। इस अभियान का उद्देश्य मेट्रो शहरों के साथ-साथ टियर-2 और टियर-3 शहरों में रहने वाले परिवारों के लिए स्मार्ट, किफायती और ऊर्जा-कुशल जीवनशैली को अधिक सुलभ और व्यावहारिक बनाना है।
