सूरत : 19 मई को सेंट्रल ज़ोन के कई इलाकों में पानी सप्लाई रहेगी बाधित
उमरवाड़ा की 1200 मिमी मेन वॉटर लाइन में लीकेज मरम्मत कार्य के चलते नागरिकों से पहले से पानी स्टोर करने की अपील
सूरत। सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के हाइड्रोलिक विभाग द्वारा उमरवाड़ा वॉटर डिस्ट्रीब्यूशन स्टेशन से गुजरने वाली 1200 मिमी डायमीटर की मुख्य पानी लाइन में लीकेज की मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके चलते 19 मई को सेंट्रल ज़ोन के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
नगर निगम के अनुसार, सहारा दरवाजा क्षेत्र के नवाबवाड़ी रोड से गुजर रही इस मुख्य पाइपलाइन में पिछले कुछ दिनों से लीकेज होने के कारण बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा था। साथ ही सेंट्रल ज़ोन के कुछ क्षेत्रों में पानी कम प्रेशर से मिलने की शिकायतें भी सामने आ रही थीं।
समस्या को दूर करने के लिए 18 मई की सुबह 8 बजे से मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। निगम का अनुमान है कि 19 मई को सुबह 11 बजे तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद नियमित जल आपूर्ति फिर से शुरू कर दी जाएगी।
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि तेज गर्मी को ध्यान में रखते हुए वे पहले से आवश्यक मात्रा में पानी स्टोर कर लें, ताकि सप्लाई बंद रहने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इन इलाकों में प्रभावित रहेगी पानी सप्लाई :
बेगमपुरा, सलाबतपुरा, गोपीपुरा, सगरामपुरा, नानपुरा, रुदरपुरा, सोनी फलिया।
