सूरत : कपड़ा बाजार में पार्सल ढुलाई शुल्क बढ़ा, 1 जून से प्रति पार्सल 15 रुपये अतिरिक्त लगेंगे

महंगाई, ईंधन और श्रम लागत बढ़ने के चलते यूनियन ने लिया फैसला

सूरत : कपड़ा बाजार में पार्सल ढुलाई शुल्क बढ़ा, 1 जून से प्रति पार्सल 15 रुपये अतिरिक्त लगेंगे

सूरत। सूरत के कपड़ा बाजार में पार्सल ढुलाई शुल्क में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। सूरत जिला टेक्सटाइल मार्केटिंग ट्रांसपोर्ट लेबर यूनियन  ने बढ़ती महंगाई और बढ़ी हुई परिचालन लागत को देखते हुए प्रति पार्सल 15 रुपये शुल्क बढ़ाने की घोषणा की है।

यूनियन के अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा  और प्रवक्ता शान खान  ने बताया कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। इसके साथ ही ईंधन, परिवहन और श्रम शुल्क में भी लगातार वृद्धि हो रही है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यूनियन ने पार्सल ढुलाई शुल्क में संशोधन करने का निर्णय लिया है।

यूनियन की ओर से इस संबंध में कपड़ा बाजार के सभी मार्केट प्रबंधन को औपचारिक पत्र भेजा जाएगा। साथ ही पार्सल मजदूरों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने व्यापारियों को नई दरों की जानकारी दें।

नई बढ़ी हुई दरें 1 जून 2026 से लागू होंगी।