सूरत :  बैंक ऑफ बड़ौदा सूरत अंचल कार्यालय का उदघाटन

सूरत :  बैंक ऑफ बड़ौदा सूरत अंचल कार्यालय का उदघाटन

सूरत, 14 मई 2026: भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक बैंक ऑफ बडोदा द्वारा आज सूरत शहर में सूरत अंचल कार्यालय का उदघाटन किया गया । इस अंचल कार्यालय का उद्घाटन बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक श्री ललित त्यागी जी के कर कमलों द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर श्री ललित त्यागी जी ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा आज ग्राहकों को आधुनिक, त्वरित एवं सुविधाजनक बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर रूप से प्रतिबद्ध है ।

नए अंचल के साथ नई संभावनाएँ सृजित होती हैं । नए अंचल के साथ ग्राहकों को उन्न्त सुविधाओं का तयशुदा समय सीमा के भीतर लाभ प्राप्त होगा । नए ग्राहकों के जुडने से बैंक में ग्राहक विस्तार बढ़ेगा और व्यवसाय वृद्धि की नई संभावनाओं को गति प्रदान होगी ।

सूरत अंचल के अधीन छः क्षेत्रीय कार्यालय कार्यरत हैं । सूरत अंचल कार्यालय के अधीन कार्य क्षेत्र भरुच से वापी तक फैला हुआ है अर्थात औद्योगिक क्षेत्रों के साथ-साथ कृषि एवं खुदरा ऋण के उत्पादों की नियमित रूप से मांग मौजूद रहेगी ।

एनआरआई ग्राहकों की उपस्थिति से यह अंचल अपने नवोन्मेषी उत्पादों के माध्यम से उनकी जरूरतों को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगा । कुल मिलाकर यह अंचल देश की अर्थव्यवस्था में सहयोग की श्रेणी में अग्रणी रहेगा ।

सूरत अंचल कार्यालय के उद्घाटन समारोह में बैंक ऑफ बड़ौदा सूरत अंचल के महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख श्री के के सिंह, उप महाप्रबंधक (अनुपालन एवं आश्वासन) श्री निर्मल पटेल, उप महाप्रबंधक (व्यवसाय विकास) श्री भरतकुमार चावड़ा, उप महाप्रबंधक (ज़ेडआईएडी) श्री जगजीत कुमार, सूरत शहर क्षेत्र के उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख श्री मुकेश नवल, सूरत शहर द्वितीय क्षेत्र के उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख श्री राजेश फुलवानी के अतिरिक्त बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।