सूरत : मोटा वराछा में 15 मई को पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी

महादेव चौक ESR M4 नेटवर्क में मरम्मत कार्य के चलते कई इलाकों में शाम की सप्लाई बंद, नागरिकों से पानी स्टोर करने की अपील

सूरत : मोटा वराछा में 15 मई को पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी

सूरत। सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के हाइड्रोलिक विभाग द्वारा मोटा वराछा क्षेत्र में पानी की सप्लाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक मरम्मत और अपग्रेडेशन का कार्य किया जाएगा।

इसके चलते 15 मई 2026 को मोटा वराछा के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी या कम प्रेशर से मिलेगी।

नगर निगम के अनुसार, सैटेलाइट रोड स्थित महादेव चौक के पास ESR M4 पानी की टंकी नेटवर्क में 500 मिमी डायमीटर की D.I. पाइपलाइन के मोड़ पर लीकेज रिपेयरिंग और मौजूदा D.I. बायपास पाइप को M.S. पाइप से बदलने का कार्य किया जाएगा।

इस तकनीकी कार्य के कारण 15 मई को सुबह नियमित पानी सप्लाई देने के बाद कनेक्शन कार्य शुरू होगा, जिसके चलते शाम की पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी। साथ ही 16 मई को भी कुछ क्षेत्रों में कम दबाव से पानी मिलने की संभावना जताई गई है।

इसका असर सुदामा चौक से यमुना चौक, सैटेलाइट से लजमनी चौक, गमताल क्षेत्र, हंस सोसाइटी, अंजनी रो-हाउस, शबरी धाम, यमुना दर्शन, वृंदावन सोसाइटी, शिवपार्क, मारुति नंदन, सत्यम रो-हाउस, शिवम रो-हाउस और धर्म नंदन सोसाइटी सहित आसपास के इलाकों पर पड़ेगा।

नगर निगम प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से पहले से पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर करने और उसका किफायती उपयोग करने की अपील की है। प्रशासन ने यह भी कहा है कि यदि मरम्मत कार्य तय समय से पहले पूरा हो जाता है, तो पानी सप्लाई जल्द बहाल कर दी जाएगी।

Tags: Surat