सूरत : डिंडोली के दीप दर्शन विद्यासंकुल का शानदार प्रदर्शन, कक्षा 12 कॉमर्स में 100% रिजल्ट
13 विद्यार्थियों को A1 और 58 को A2 ग्रेड, दर्जी काव्या ने 99.97 पीआर के साथ किया टॉप
सूरत। शहर के डिंडोली स्थित दीप दर्शन विद्यासंकुल ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में कक्षा 12 कॉमर्स स्ट्रीम में एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम दर्ज करते हुए 100 प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया है। इस उपलब्धि से संस्थान ने अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता और निरंतर श्रेष्ठ प्रदर्शन की परंपरा को कायम रखा है।
कॉमर्स विभाग के परिणामों में कुल 13 विद्यार्थियों ने A1 ग्रेड प्राप्त किया, जबकि 58 विद्यार्थियों ने A2 ग्रेड हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया।
इस वर्ष की सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि छात्रा दर्जी काव्या की रही, जिन्होंने कुल 700 में से 676 अंक प्राप्त कर 99.97 पीआर के साथ संस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने इकोनॉमिक्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और स्टैटिस्टिक्स विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रिंसिपल दशरथभाई और तुषारभाई, साथ ही प्रिंसिपल प्रांशु सर, आशा मैम एवं अन्य विभागों के शिक्षकों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
स्कूल परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
