सूरत : भेदवाड़ में धूमधाम से मनाया गया ‘शिव-भीम महोत्सव’,  नवनिर्वाचित पार्षदों को किया  सम्मानित

सूरत : भेदवाड़ में धूमधाम से मनाया गया ‘शिव-भीम महोत्सव’,  नवनिर्वाचित पार्षदों को किया  सम्मानित

सूरत। शहर के भेदवाड़, पांडेसरा क्षेत्र में रविवार को ‘शिव-भीम महोत्सव’ का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग जुटे, जिससे पूरा इलाका उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान सूरत महानगरपालिका चुनाव में विजयी सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर भारतीय रेलवे के पीएसी सदस्य छोटुभाई पाटिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरत महानगरपालिका की पूर्व पार्षद लीलाबेन भाईदासभाई सोनवणे ने की। 

महोत्सव में प्रसिद्ध गायक राहुल साठे ने शिव-भीम गीतों और देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस पूरे आयोजन का सफल संचालन दलित समाज के नेता कुणाल भाईदास सोनवणे और ‘भीम संघर्ष मित्र मंडल’ (दरगाह, भेदवाड़) द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक समिति और स्थानीय कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Tags: Surat PNN