बंगाल चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर, भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी की करारी हार

भाजपा उम्मीदवार  शुभेंदु अधिकारी को 73,463 वोट मिले, ममता बनर्जी को 58,349 वोट मिले बड़े,  15113 वोटों अंतर से दर्ज की जीत

बंगाल चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर, भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी की करारी हार

नई दिल्ली।  पश्चिम बंगाल चुनाव की मतगणना में बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार कर 200 सीटों के करीब पहुंच गई है। टीएमसी के पीछे होने से सूबे में बड़े सियासी उलटफेर के आसार नजर आ रहे हैं।

शुभेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी को चुनाव हरा दिया है। भवानीपुर सीट पर 20 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। शुभेंदु अधिकारी को 73463, ममता बनर्जी को 58350 वोट मिले. शुभेंदु ने ममता को 15113 वोटों से हरा दिया।वह 2021 में नंदीग्राम सीट से भी हार गई थीं।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया इतिहास रचा गया है। बंगाल की 'बाघिन' मानी जाने वाली ममता बनर्जी को अपने सबसे मजबूत गढ़ भवानीपुर में करारी हार का सामना करना पड़ा है।

भाजपा के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,114 वोटों के बड़े अंतर से हराकर पूरे देश को चौंका दिया है। यह जीत सिर्फ एक सीट की जीत नहीं है, बल्कि बंगाल में पिछले डेढ़ दशक से ममता के राज के खत्म होने का ऑफिशियल ऐलान है।

शुभेंदु ने ममता को 15,114 वोटों से हराया
काउंटिंग की शुरुआत से ही भवानीपुर में काफी मुकाबला था। ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच समीकरण बार-बार बदल रहे थे। हालांकि, आखिरी कुछ राउंड में शुभेंदु अधिकारी की बढ़त लगातार बढ़ती गई और आखिर में उन्होंने 15,114 वोटों की बढ़त हासिल करके ममता बनर्जी को हरा दिया।

जिस सीट से ममता बनर्जी को अजेय माना जा रहा था, वहां से  भाजपा ने बढ़त बनाकर 'दीदी' को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।