सूरत : मारवाड़ी युवा मंच का “मूवी डे” आयोजन, बच्चों को मिला यादगार अनुभव
150 से अधिक विद्यार्थियों ने देखी फिल्म “भूत बंगला”, सामाजिक सेवा का दिया सकारात्मक संदेश
सूरत में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आनंद योजना के अंतर्गत 22 अप्रैल को “मूवी डे” का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस विशेष अवसर पर महाराज अग्रसेन प्राथमिक विद्यालय के करीब 150 विद्यार्थियों और 30 शिक्षकों को फिल्म “भूत बंगला” दिखाई गई, जिससे बच्चों को एक आनंदमय और यादगार अनुभव प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के तहत सभी बच्चों को बस के माध्यम से लाया गया तथा उनके लिए नाश्ते की समुचित व्यवस्था भी की गई। पूरे आयोजन के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विनोद अग्रवाल (लक्ष्मी हरी) उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संदीप शाह (सर्व शिवांश) और विक्की ओसवाल (ओसवाल ग्रुप) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही मंच के अध्यक्ष अभिषेक खेतान, सचिव सुषांत बजाज और कोषाध्यक्ष कौशल गोयल सहित कई गणमान्य सदस्य भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन मारवाड़ी युवा मंच, सूरत द्वारा किया गया, जिसमें मुस्कान शाखा और अलथान जागृति शाखा का विशेष सहयोग रहा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के जीवन में खुशियां लाना और समाज सेवा के माध्यम से सकारात्मक संदेश देना था।
