सूरत : 10वीं-12वीं के बाद करियर कैसे चुनें? सूरत में एक्सपर्ट्स ने स्टूडेंट्स को दी अहम गाइडेंस

नई टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट रहना और लाइफलॉन्ग लर्निंग अपनाना सफलता की कुंजी: विशेषज्ञ

सूरत : 10वीं-12वीं के बाद करियर कैसे चुनें? सूरत में एक्सपर्ट्स ने स्टूडेंट्स को दी अहम गाइडेंस

सूरत। सूरत में स्टूडेंट्स को सही करियर दिशा देने के उद्देश्य से सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री  द्वारा करियर गाइडेंस फेस्टिवल का आयोजन किया गया।

इस फेस्टिवल के तहत 14 अप्रैल 2026 को समृद्धि, नानपुरा में एक विशेष सेशन आयोजित हुआ, जिसमें विशेषज्ञ फैकल्टी ने छात्रों को 10वीं और 12वीं के बाद उपलब्ध करियर विकल्पों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में वीर नर्मद साउथ गुजरात यूनिवर्सिटी से जुड़े प्रोफेसर डॉ. पूर्वी कोठारी, विशाल मशरूवाला, डॉ. नितिन पटेल, सुमित धमानी, डॉ. नेहाल शाह और डॉ. मनीषा वर्मा ने स्टूडेंट्स और अभिभावकों को संबोधित किया।

विशेषज्ञों ने कहा कि 10वीं और 12वीं के बाद का समय छात्रों के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण मोड़ होता है, जहां सही निर्णय भविष्य की दिशा तय करता है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि सही जानकारी के अभाव में कई छात्र गलत विकल्प चुन लेते हैं, इसलिए माता-पिता और शिक्षकों की भूमिका के साथ प्रोफेशनल काउंसलिंग बेहद जरूरी है।

सेशन में उभरते हुए क्षेत्रों जैसे इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, डिजिटल मीडिया, डेटा एनालिटिक्स, मैनेजमेंट और क्रिएटिव इंडस्ट्रीज में बढ़ते अवसरों पर भी प्रकाश डाला गया। विशेषज्ञों ने छात्रों को अपनी रुचि, क्षमता और बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए करियर चुनने की सलाह दी।

प्रोफेसरों ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि कम्युनिकेशन स्किल्स, प्रॉब्लम सॉल्विंग एबिलिटी और प्रैक्टिकल नॉलेज भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने छात्रों को नई तकनीकों से अपडेट रहने और ‘लाइफलॉन्ग लर्निंग’ की सोच अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट सेंटर के चेयरमैन महेश पमनानी ने स्वागत भाषण दिया। अंत में आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों ने अपने सवाल पूछकर करियर से जुड़ी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।

Tags: Surat SGCCI