सूरत : जिग्नेश पाटिल का जन्मदिन बना सेवा उत्सव, 500 विधवाओं को वितरित की गई खाद्य किट

पांच दिन चले सेवा कार्य, जरूरतमंद बच्चों और अनाथालयों में भी बांटी गईं नोटबुक और जरूरी सामग्री

सूरत : जिग्नेश पाटिल का जन्मदिन बना सेवा उत्सव, 500 विधवाओं को वितरित की गई खाद्य किट

सूरत। सूरत में यूथ फॉर गुजरात के अध्यक्ष जिग्नेश सी. पाटिल ने अपना जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाते हुए समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। इस अवसर पर 500 से अधिक विधवाओं को खाद्य सामग्री की किट वितरित की गई।

अलथान टेनेमेंट, संकल्प शॉपिंग सेंटर के पास आयोजित कार्यक्रम में जिग्नेश पाटिल ने स्वयं उपस्थित रहकर किट वितरण किया। कार्यक्रम में आए मेहमानों और लाभार्थियों के लिए छाछ और नाश्ते की भी व्यवस्था की गई।

इस मौके पर गणेशभाई पी. सावंत और सागर जी. सावंत ने जिग्नेश पाटिल का पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूर्व पार्षद, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और समाज के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

जन्मदिन के अवसर पर केवल एक दिन नहीं, बल्कि पांच दिनों तक विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान जिग्नेश पाटिल ने शहर के अलग-अलग स्कूलों में जाकर जरूरतमंद बच्चों को नोटबुक और अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की। साथ ही अनाथालयों में भी पहुंचकर बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें आवश्यक वस्तुएं प्रदान कीं।

जिग्नेश पाटिल ने कहा कि उनके लिए जन्मदिन का असली अर्थ जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना है। उन्होंने बताया कि यूथ फॉर गुजरात लगातार सेवा कार्यों में सक्रिय है और आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जय भवानी क्रेडिट सोसाइटी के स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा। इस सेवा पहल को समाज में व्यापक सराहना मिल रही है।

इस मौके पर पूर्व कॉर्पोरेटर मुकेशभाई, हिमाशु राउलजी, दीपेश पटेल, रश्मिबेन साबू, DRB कॉलेज के चेयरमैन पंकजभाई पटेल, सूरत सिटी युवा मोर्चा के वाइस प्रेसिडेंट लालाभाई भरवाड़ समेत समाज के जाने-माने लोग और लोग शामिल हुए। 

Tags: Surat