सूरत : नंदूबा इंग्लिश एकेडमी में किन्नर समुदाय के लिए ‘सम्मान अधिकार महोत्सव’ का भव्य आयोजन

200 से अधिक ट्रांसजेंडर महिलाओं का सम्मान, फैशन शो और गरबा से सजा कार्यक्रम

सूरत : नंदूबा इंग्लिश एकेडमी में किन्नर समुदाय के लिए ‘सम्मान अधिकार महोत्सव’ का भव्य आयोजन

 शहर के अलथान क्षेत्र स्थित नंदूबा इंग्लिश एकेडमी में पहली बार किन्नर समुदाय के सम्मान और अधिकारों को समर्पित ‘सम्मान अधिकार महोत्सव’ का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में किन्नर समुदाय की 200 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया, वहीं फैशन शो और गरबा जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम में छोटू पाटिल और संध्या गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को बढ़ाया।

स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. मोनिका शर्मा ने कहा कि भारत में सभी समाज समान हैं और प्रत्येक वर्ग को सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को समाज के हर वर्ग के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का पाठ पढ़ाना है।

इस अवसर पर सूरत की जानी-मानी ट्रांसजेंडर समुदाय की सदस्य नूरी कुमारी सहित 200 से अधिक ट्रांसजेंडर उपस्थित रहे। उन्होंने इस तरह के समावेशी और प्रेरणादायक आयोजन के लिए CB पटेल ग्रुप, पंकजभाई गिजुभाई पटेल और नंदूबा इंग्लिश एकेडमी का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन सामाजिक समरसता और समानता का संदेश देने के साथ-साथ किन्नर समुदाय के सम्मान और अधिकारों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Tags: Surat