सूरत : स्वास्थ्य जन जागरण मिशन को मिली बड़ी सफलता, राजस्थान युवा संघ का भव्य शिविर आयोजित

ईसीजी, 2डी इको सहित कई जांचों की सुविधा; बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ, शिविर कल भी रहेगा जारी

सूरत : स्वास्थ्य जन जागरण मिशन को मिली बड़ी सफलता, राजस्थान युवा संघ का भव्य शिविर आयोजित

राजस्थान युवा संघ द्वारा “स्वास्थ्य जन जागरण मिशन” के अंतर्गत 22 अप्रैल 2026 (बुधवार) को एक भव्य स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कार्यकर्ताओं एवं समाजबंधुओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न प्रकार की जांचों की व्यवस्था की गई।

इस दौरान द्वि-आयामी इकोकार्डियोग्राफी (2डी इको), ईसीजी, रक्तचाप जांच तथा शुगर जांच जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध कराई गईं। शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

संस्था के रामावतार पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर प्रमोद शर्मा और सूरज शर्मा के समन्वय में आयोजित किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह स्वास्थ्य जांच शिविर कल भी जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही सशक्त संगठन की नींव होता है। संगठन के यशस्वी अध्यक्ष स्वर्गीय विक्रम सिंह शेखावत ने सदैव कार्यकर्ताओं को परिवार मानते हुए उनके स्वास्थ्य और कल्याण को सर्वोपरि रखा। भले ही वे आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और प्रेरणाएं आज भी संगठन का मार्गदर्शन कर रही हैं।

Tags: Surat