सूरत : एस. डी. जैन मॉडर्न स्कूल का सीबीएसई 10वीं में शानदार प्रदर्शन, ग्रीवा डाखरा 99.2% के साथ टॉपर

415 में से सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास, 57 छात्रों ने 95% से अधिक अंक हासिल किए

सूरत : एस. डी. जैन मॉडर्न स्कूल का सीबीएसई 10वीं में शानदार प्रदर्शन, ग्रीवा डाखरा 99.2% के साथ टॉपर

सूरत।  सूरत के वेसु स्थित एस. डी. जैन मॉडर्न स्कूल  ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा (2025-26) में एक बार फिर शानदार परिणाम देकर अपनी उत्कृष्टता की परंपरा कायम रखी है। स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शहर में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

इस वर्ष ग्रीवा डाखरा ने 99.2% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा रुद्र उपाध्याय (99%), चोकसी मोक्षी (98.8%) और रितिशा दास (98.8%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कुल 415 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और सभी 415 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। परिणामों के अनुसार, 57 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक, 90 विद्यार्थियों ने 90% से 94% के बीच तथा 146 विद्यार्थियों ने 80% से 89% के बीच अंक प्राप्त कर मेरिट में स्थान बनाया।

विषयवार उपलब्धियों में 39 विद्यार्थियों ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, 24 ने संस्कृत, 2-2 विद्यार्थियों ने साइंस और सोशल साइंस तथा 1 विद्यार्थी ने गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।

इस उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमैन कैलाश जैन और प्रिंसिपल चेतन दालवाला ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि स्कूल को अपने छात्रों पर गर्व है।

Tags: Surat