सूरत : नया नेतृत्व, नव संकल्प: ‘स्वर्णमंगलम’ अधिवेशन के साथ नारी शक्ति का शंखनाद

अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में नए पदाधिकारियों की घोषणा, सूरत में दो दिवसीय आयोजन भव्य रूप से सम्पन्न

सूरत : नया नेतृत्व, नव संकल्प: ‘स्वर्णमंगलम’ अधिवेशन के साथ नारी शक्ति का शंखनाद

अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन ‘स्वर्णमंगलम’ सूरत की धरती पर राष्ट्रगान की गूंज और नव संकल्पों के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस भव्य आयोजन ने नारी शक्ति के सशक्तिकरण और संगठनात्मक एकता का सशक्त संदेश दिया।

समापन सत्र में प्रमुख वक्ता अरविन्द साबू ने ‘परम श्रेय क्या है’ विषय पर ओजस्वी आध्यात्मिक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उनके विचारों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और वैचारिक स्पष्टता का संचार किया।

इस अवसर पर श्रीमती मंजू बांगड़ ने देश के 27 प्रांतों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। वहीं, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती बिमला साबू ने संगठन के मुख्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की, जिसमें श्रीमती ज्योति राठी को राष्ट्रीय अध्यक्ष और श्रीमती किरण लड्ढा को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। आयोजन के सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में रेखा पोरवाल, नीरू साबू और वंदना भंडारी का विशेष योगदान रहा। 

D13042026-03

इस राष्ट्रीय अधिवेशन की सफलता में गुजरात प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती मंजुश्री काबरा, प्रांतीय सचिव श्रीमती कांता मोदानी और सूरत जिला अध्यक्ष श्रीमती बीना तोषनीवाल का मार्गदर्शन और कुशल प्रबंधन सराहनीय रहा। साथ ही महेश्वरी महिला मंडल, मुस्कान महिला मंडल, महिला मंडल वेस्ट सहित गुजरात प्रांत एवं सूरत जिला की सभी समितियों के योगदान को मंच से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर सूरत जिला सचिव श्रीमती प्रतिभा मोलासरिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सूरत जिला माहेश्वरी सभा, नवयुवक मंडल, युवा संगठन, यूथ क्लब एवं आयोजन से जुड़ी विभिन्न सहयोगी संस्थाओं का विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से यह राष्ट्रीय अधिवेशन ऐतिहासिक बन सका।

पूरे कार्यक्रम का अत्यंत प्रभावी और खूबसूरत संचालन श्वेता काजू द्वारा किया गया। जिला की सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ता बहनों के अथक परिश्रम ने ही इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

Tags: Surat