वडोदरा : बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत ट्रैफिक ब्लॉक, वडोदरा मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित

वंदे भारत, शताब्दी सहित कई सेवाओं में बदलाव; कुछ ट्रेनें निरस्त, कुछ का समय बदला

वडोदरा : बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत ट्रैफिक ब्लॉक, वडोदरा मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित

 पश्चिम रेलवे द्वारा रेलवे अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने और यात्री सुविधाओं के उन्नयन के उद्देश्य से बुलेट ट्रेन परियोजना के अंतर्गत गेरतपुर–अहमदाबाद खंड पर 24 अप्रैल 2026 को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक चौथे प्रीकास्टेड पोर्टल बीम के लॉन्चिंग कार्य के लिए प्रस्तावित है, जिसके चलते वडोदरा मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

ट्रेन संख्या 20902 गांधीनगर कैपिटल–मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस 24 अप्रैल को अहमदाबाद से प्रारंभ होगी और गांधीनगर कैपिटल–अहमदाबाद के बीच निरस्त रहेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 20901 मुंबई सेंट्रल–गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस को वटवा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा और वटवा–गांधीनगर कैपिटल के बीच यह सेवा निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 12009 मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस 24 अप्रैल को मुंबई सेंट्रल से 1 घंटा 15 मिनट देरी से रवाना होगी।

ट्रेन संख्या 69102 वटवा–वडोदरा मेमू और 69115 वडोदरा–वटवा मेमू 24 अप्रैल को निरस्त रहेंगी। इसके अलावा 22959 वडोदरा–जामनगर इंटरसिटी 23 अप्रैल को तथा 22960 जामनगर–वडोदरा इंटरसिटी 24 अप्रैल को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 19033 वलसाड़–अहमदाबाद गुजरात क्वीन 24 अप्रैल को वडोदरा–अहमदाबाद खंड के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

ट्रेन संख्या 19484 आसनसोल–अहमदाबाद एक्सप्रेस और 12834 हावड़ा–अहमदाबाद एक्सप्रेस को वडोदरा मंडल में 1 घंटा 40 मिनट तक रोका जाएगा। वहीं, 12755 काकीनाड़ा पोर्ट–भावनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस लगभग 45 मिनट तथा 12474 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–गांधीधाम एक्सप्रेस करीब 1 घंटा 45 मिनट तक विलंबित रहेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले ट्रेनों के समय, ठहराव और अन्य अद्यतन जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट [www.enquiry.indianrail.gov.in](http://www.enquiry.indianrail.gov.in) का अवलोकन अवश्य करें।

Tags: Vadodara