सूरत : बैंक ऑफ बड़ौदा ने लॉन्च किया ‘BOB सीनियर सिटीजन विशेष सम्मान’ खाता
वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं, डोरस्टेप बैंकिंग और लाइफस्टाइल बेनिफिट्स एक ही खाते में
सूरत। बैंक ऑफ बड़ौदा ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक प्रीमियम बचत खाता ‘BOB सीनियर सिटीजन विशेष सम्मान’ लॉन्च किया है। यह खाता 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के ग्राहकों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य उनकी स्वास्थ्य और वित्तीय जरूरतों को एक साथ पूरा करना है।
इस खाते के साथ ग्राहकों को स्वास्थ्य सेवाओं, बैंकिंग सुविधाओं और लाइफस्टाइल बेनिफिट्स का समग्र पैकेज मिलेगा। बैंक ने इस पहल के जरिए वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाजनक और सुरक्षित बैंकिंग अनुभव देने पर जोर दिया है।
बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. देबदत्त चांद ने कहा कि यह खाता वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें हेल्थ बेनिफिट्स, डोरस्टेप बैंकिंग और अन्य सुविधाओं को एक साथ जोड़ा गया है। यह बैंक की ग्राहक-केंद्रित सेवाओं की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
मुख्य सुविधाएं:
स्वास्थ्य एवं वेलनेस लाभ (Practo के माध्यम से):
परिवार के अधिकतम 6 सदस्यों के लिए निःशुल्क ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श
दवाओं की ऑनलाइन खरीद पर 15% तक की छूट
पैथोलॉजिकल टेस्ट पर 20% तक की छूट
डोरस्टेप बैंकिंग:
हर महीने 2 निःशुल्क डोरस्टेप बैंकिंग सेवाएं
लाइफस्टाइल बेनिफिट्स:
‘BOB भूमि रुपे सेलेक्ट डेबिट कार्ड’ निःशुल्क
एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, जिम, स्पा/सैलून, गोल्फ और OTT सेवाओं पर विशेष लाभ
बैंकिंग लाभ:
रिवर्स मॉर्गेज लोन प्रोसेसिंग फीस में 50% छूट
लॉकर चार्ज में ₹500 तक 20% की रियायत
NEFT और RTGS ट्रांजैक्शन निःशुल्क, IMPS पर 50% छूट
यह प्रीमियम खाता उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध है जो ₹1 लाख का मासिक औसत बैलेंस बनाए रखते हैं। बैंक का मानना है कि यह नई पेशकश वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर बैंकिंग अनुभव देने के साथ उनकी जीवनशैली को भी सुविधाजनक बनाएगी।
