सूरत : वराछा को-ऑप बैंक के नए बोर्ड ने संभाला कार्यभार, विकास को नई गति देने का संकल्प

नरेंद्रभाई कुकड़िया चेयरमैन और सीए हरेशभाई कापड़िया वाइस चेयरमैन नियुक्त, 7000 करोड़ से अधिक कारोबार के साथ बैंक ने दर्ज की मजबूत प्रगति

सूरत : वराछा को-ऑप बैंक के नए बोर्ड ने संभाला कार्यभार, विकास को नई गति देने का संकल्प

द वराछा को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सूरत में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चुनाव की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद नए पदाधिकारियों ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया है। को-ऑपरेटिव इलेक्शन अथॉरिटी (CEA) से मंजूरी मिलने के पश्चात चेयरमैन नरेंद्रभाई कुकड़िया और वाइस चेयरमैन सीए हरेशभाई कापड़िया के नेतृत्व में नए बोर्ड ने 18 अप्रैल 2026, शनिवार से अपनी जिम्मेदारियां संभाल लीं।

गुजरात के को-ऑपरेटिव बैंकिंग सेक्टर की प्रमुख संस्था और मल्टी-स्टेट दर्जा प्राप्त इस बैंक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 7000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार दर्ज कर उल्लेखनीय प्रगति की है। पिछले तीन दशकों में पूर्व डायरेक्टर्स की दूरदर्शिता, समर्पण और सतत प्रयासों ने बैंक की मजबूत नींव तैयार की है, जिसके चलते आज यह संस्था सहकारी क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित पहचान बना चुकी है।

नई जिम्मेदारी संभालते हुए चेयरमैन नरेंद्रभाई कुकड़िया, वाइस चेयरमैन सीए हरेशभाई कापड़िया और पूरे बोर्ड ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पारदर्शिता, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ बैंक के विकास को और गति दी जाएगी तथा सदस्यों के भरोसे को लगातार मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व डायरेक्टर्स के अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ आगे भी मिलता रहेगा।

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की सूची

1. नरेंद्रभाई एम. कुकड़िया (चेयरमैन)
2. सीए हरेशभाई डी. कापड़िया (वाइस चेयरमैन)
3. कांतिभाई बी. मारकना (डायरेक्टर)
4. बाबूभाई एल. रादडिया (डायरेक्टर)
5. भद्रेशभाई आर. लखानी (डायरेक्टर)
6. बिपिनभाई एम. विरानी (डायरेक्टर)
7. सी. पी. वानानी (डायरेक्टर)
8. हरिभाई आर. कथीरिया (डायरेक्टर)
9. मनहरभाई जी. सासपारा (डायरेक्टर)
10. नैषधभाई ए. जसोलिया (डायरेक्टर)
11. राजेंद्रभाई एल. बाम्भरोलिया (डायरेक्टर)
12. वल्लभभाई एम. चोथानी (डायरेक्टर)
13. विनोदभाई एम. मायत्रा (डायरेक्टर)
14. शारदाबेन जी. लाठिया (डायरेक्टर)
15. वैशालीबेन एस. पटेल (डायरेक्टर)

Tags: Surat