सूरत : भीषण गर्मी में सेवा का उदाहरण: अग्रवाल समाज महिला इकाई ने वेसू में लगाई शीतल जल प्याऊ
राहगीरों को राहत देने के लिए महिला सदस्यों ने मिलकर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
By Bhatu Patil
On
सूरत। भीषण गर्मी के बीच सामाजिक सेवा का सराहनीय उदाहरण पेश करते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल समाज सूरत महिला इकाई द्वारा वेसू क्षेत्र में राहगीरों के लिए शीतल जल की प्याऊ स्थापित की गई।
इस पहल का उद्देश्य गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाना और “जल सेवा जन सेवा” के संकल्प को साकार करना है।
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में महिला इकाई की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी मोदी, सचिव श्रीमती अनिता बलोतिया सहित श्रीमती रमा डोलिया, श्रीमती रेनु अग्रवाल, श्रीमती अलका डालमिया, श्रीमती अंजु अग्रवाल, श्रीमती अनिमा अग्रवाल, श्रीमती श्वेता, श्रीमती सरिता, श्रीमती सुमन मित्तल और श्रीमती वीना जिंदल समेत अन्य सदस्याओं का सक्रिय सहयोग रहा।
महिला इकाई की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।
Tags: Surat
