सूरत : सुंदरकांड की चौपाइयों से गूंजेगी गोसेवा की महिमा

10 अप्रैल को सूरत के सिटीलाइट स्थित पंचवटी हॉल में होगा भव्य संगीतमय आयोजन

सूरत : सुंदरकांड की चौपाइयों से गूंजेगी गोसेवा की महिमा

शहर में गोसेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। विश्व की सबसे बड़ी गोशाला श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के संस्थापक एवं प्रधान संरक्षक श्रद्धेय गोऋषि स्वामी श्री दत्तशरणानंदजी महाराज के सत्संकल्प से पथमेड़ा की सूरत शाखा द्वारा प्रसिद्ध सुंदरकांड प्रवाहक अजय याग्निक के मुखारविंद से संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा।

यह दिव्य कार्यक्रम शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को सायं 5 बजे से सिटीलाइट स्थित पंचवटी हॉल, महाराजा अग्रसेन पैलेस में आयोजित होगा। आयोजन के दौरान भक्तों को सुंदरकांड की चौपाइयों के माध्यम से भक्ति और आध्यात्मिकता का विशेष अनुभव प्राप्त होगा।

श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के सीईओ एवं प्रभारी आलोक सिंहल ने सूरत के गोभक्तों, गोसेवकों और मानस प्रेमियों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और धर्मलाभ प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि यह आयोजन गोसेवा के महत्व को जनमानस तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

Tags: Surat