सूरत : MSMEs के लिए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर चैंबर का विशेष सेशन आयोजित

वेबसाये प्लेटफॉर्म के जरिए वर्चुअल बिज़नेस बनाने पर विशेषज्ञों ने दी मार्गदर्शन

सूरत : MSMEs के लिए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर चैंबर का विशेष सेशन आयोजित

सूरत। सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा MSMEs (माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज) को डिजिटल युग में सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘MSMEs के लिए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन - Websaye के साथ अपना वर्चुअल बिज़नेस बनाना’ विषय पर एक विशेष सेशन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 28 मार्च, 2026 को सरसाना स्थित समहति में आयोजित हुआ।

चैंबर के अध्यक्ष निखिल मद्रासी ने स्वागत भाषण में MSMEs के लिए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि आज के दौर में व्यवसाय के विस्तार के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग बेहद जरूरी हो गया है।

कार्यक्रम में वीर इंफोटेक के डायरेक्टर श्रेयस गांधी ने डिजिटल टेक्नोलॉजी के लाभों और कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान ‘Websaye’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से वर्चुअल बिज़नेस स्थापित करने पर एक प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया।

प्रेजेंटेशन में उद्यमियों को ऑनलाइन बिज़नेस शुरू करने, वेबसाइट डेवलपमेंट, डिजिटल मार्केटिंग और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की रणनीतियों के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि किस तरह Websaye के जरिए व्यवसाय को डिजिटल रूप में विकसित किया जा सकता है।

सेशन में चैंबर के ऑनरेरी ट्रेज़रर मितिश मोदी सहित कई प्रोफेशनल्स और उद्यमी उपस्थित रहे। अंत में चैंबर के ग्रुप चेयरमैन अनिल सरावगी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

यह सेशन MSMEs के लिए डिजिटल युग में आगे बढ़ने और अपने व्यवसाय को नई दिशा देने के लिए उपयोगी साबित हुआ।

Tags: Surat SGCCI