सूरत : सेवा के जरिए मनाया जन्मदिन, जिग्नेश पाटिल ने मरीजों और दिव्यांगों को बांटी मदद सामग्री
नवी सिविल अस्पताल में 19 ट्राइसाइकिल, 50 वॉकर और अन्य सहायक उपकरण वितरित, जरूरतमंदों के चेहरे पर आई मुस्कान
सूरत। सूरत में यूथ फॉर गुजरात के प्रेसिडेंट जिग्नेश पाटिल ने अपना जन्मदिन सेवा कार्यों के जरिए मनाकर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया।
हर साल की तरह इस वर्ष भी उन्होंने नवी सिविल हॉस्पिटल में मरीजों और दिव्यांगों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान 19 ट्राइसाइकिल, 50 वॉकर और 50 बैसाखियां वितरित की गईं।
साथ ही एक दिव्यांग महिला को व्हीलचेयर और नर्सिंग व फिजियोथेरेपी कॉलेज की 51 महिला कर्मचारियों को साड़ियां भेंट की गईं। 2 अप्रैल, विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस के अवसर पर ऑटिस्टिक और विशेष बच्चों को एजुकेशनल किट, फुटबॉल, खिलौने और अस्पताल में उपयोगी बड़े खिलौने भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर जिग्नेश पाटिल ने कहा कि मरीजों और दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखना ही उनके लिए जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने सेवा को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना ही असली खुशी देता है।
कार्यक्रम में इकबाल कड़ीवाला, समाजसेवी छोटूभाई पाटिल, इंचार्ज सुपरिटेंडेंट डॉ. पारुल वडगामा, RMO डॉ. लक्ष्मण तहलानी, डॉ. भरत पटेल, साथ ही DDRC की डॉ. हर्षिता, नर्सिंग एसोसिएशन के नीलेश लाठिया, वीरेन पटेल, संजय परमार, चेतन अहीर, बिपिन मेकवान, विभोर चुग सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इस तरह के सेवा कार्यों से जरूरतमंदों को सीधी मदद मिलती है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
गौरतलब है कि जिग्नेश पाटिल और उनकी टीम नियमित रूप से रक्तदान, जरूरतमंद मरीजों को सहायता और गरीब बच्चों की शिक्षा जैसे कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। कोरोना काल सहित विभिन्न आपदाओं के दौरान भी उनकी संस्था ने लोगों तक मदद पहुंचाने में अहम योगदान दिया है।
