सूरत : क्रिकेट के मैदान में सामाजिक समरसता के साथ “विक्रम कप” का भव्य समापन, रावणा टाइगर बनी विजेता
फाइनल में माजीसा वारियर को 5 विकेट से हराया, सामाजिक समरसता का संदेश
सूरत में KSPL-5 सर्व समाज क्रिकेट प्रतियोगिता (विक्रम कप) का भव्य समापन उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। श्री कृष्णा ग्रुप द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न समाजों की टीमों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।
फाइनल मुकाबले में रावणा टाइगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए माजीसा वारियर को 5 विकेट से हराकर “विक्रम कप” पर कब्जा जमाया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि अनुपम सिंह गहलोत (कमिश्नर ऑफ पुलिस, सूरत) रहे। उन्होंने टॉस कराकर स्वयं एक ओवर खेलते हुए मैच का शुभारंभ किया, जिससे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह और बढ़ गया।
समापन समारोह में एम. के. राणा, जयपाल सिंह सोमासी एवं आयोजक मंडल से रामावतार (विक्रम) की उपस्थिति रही। अतिथियों द्वारा विजेता टीम रावणा टाइगर को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता न केवल खेल के प्रति उत्साह बढ़ाने का माध्यम बनी, बल्कि समाज में एकता और सौहार्द का संदेश भी देने में सफल रही।
