सूरत : सचिन नोटिफाइड एरिया अथॉरिटी को मिला नया चेयरमैन, नीलेश गामी का सर्वसम्मति से चयन

61वीं बोर्ड मीटिंग में लिया गया फैसला, इंडस्ट्री जगत ने दी बधाई

सूरत : सचिन नोटिफाइड एरिया अथॉरिटी को मिला नया चेयरमैन, नीलेश गामी का सर्वसम्मति से चयन

सूरत। सचिन नोटिफाइड एरिया अथॉरिटी की 61वीं नोटिफाइड बोर्ड मीटिंग में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नीलेश गामी को सर्वसम्मति से नया चेयरमैन चुना गया। उनके चयन को इंडस्ट्री क्षेत्र के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है।

नीलेश गामी, जो सचिन इंडस्ट्रियल को-ऑपरेटिव सोसाइटी के वाइस प्रेसिडेंट हैं, को अथॉरिटी का तीसरा चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इससे पहले इस पद पर सेक्रेटरी मयूर गोलवाला कार्यरत थे, जबकि इंडस्ट्रियलिस्ट मितुल मेहता ने भी अपने कार्यकाल में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

बोर्ड मीटिंग में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया, जिसमें सोसाइटी के प्रेसिडेंट किशोरभाई पटेल, सेक्रेटरी मयूर गोलवाला, डायरेक्टर भीखूभाई नकरानी, गौरांग चपटवाला, वसंत लखानी, नीलेश लिंबासिया, मनसुख लखानी, उमेशभाई डोबरिया सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अलावा, कई इंडस्ट्री लीडर्स ने नीलेश गामी से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके नेतृत्व में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई।

Tags: Surat