सूरत : वैष्णव समाज का बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट सम्पन्न, बालोतरा वेरियर्स बनी विजेता
10 टीमों की भागीदारी, खेल भावना और उत्साह के साथ एकदिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन
सूरत में राजस्थान श्री वैष्णव चार सम्प्रदाय समाज ट्रस्ट (दक्षिण गुजरात) द्वारा प्रथम बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन 22 मार्च 2026 को किया गया। एक दिवसीय इस प्रतियोगिता में समाज की कुल 10 टीमों ने भाग लिया और पूरे दिन खेल भावना, उत्साह एवं अनुशासन के साथ मुकाबले खेले गए।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। रोमांचक मुकाबलों के बाद बालोतरा वेरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। जबकि जोधाणा फाइटर्स उपविजेता रही। विजेता टीम को 15,000 रुपये और उपविजेता टीम को 11,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि आगामी 5 अप्रैल 2026 को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदान की जाएगी।
टूर्नामेंट में विभिन्न प्रायोजकों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। टाइटल स्पॉन्सर के रूप में डिवाइन सिल्क (दीपक मांडा) जुड़े, जबकि टी-शर्ट स्पॉन्सर डी.ए.एजेंसी (धर्मेश) रहे। ट्रॉफी स्पॉन्सर डीसी टेक्सटाइल एजेंसी के आनंद वैष्णव (बाबरा) रहे। इसके अलावा भवानी मेडिकल के मुकेश रानी ‘टॉस के बॉस’ बने, वहीं किस्मत कलेक्शन के विनोद खारडी को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का स्पॉन्सर बनाया गया। जल व्यवस्था की जिम्मेदारी भरत बोरडी ने संभाली, साथ ही अन्य समाजबंधुओं ने भी सहयोग प्रदान किया।
इस आयोजन की पूरी जिम्मेदारी युवा अध्यक्ष मुकेश रानी, जगदीश धनी और अमन वैष्णव के नेतृत्व में युवा टीम एवं खेल समिति ने सफलतापूर्वक निभाई। कार्यक्रम के दौरान सभी सहयोगियों का मोमेंटो एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चले इस आयोजन में प्रतिभागियों और दर्शकों ने चाय, नाश्ते और भोजन का आनंद लिया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
