सूरत : अहमदाबाद में एसजीसीसीआई की चार दिवसीय आर्ट एग्जीबिशन, 19 कलाकार करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन

सत्या आर्ट गैलरी में 19 से 22 मार्च तक आयोजन, नामी क्यूरेटर और फोटोग्राफर निभाएंगे मेंटर की भूमिका

सूरत : अहमदाबाद में एसजीसीसीआई की चार दिवसीय आर्ट एग्जीबिशन, 19 कलाकार करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन

सूरत। सूरत के कलाकारों को राज्य स्तर पर मंच देने के उद्देश्य से सधर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसजीसीसीआई) की आर्ट, कल्चर और हैंडीक्राफ्ट कमेटी द्वारा अहमदाबाद में चार दिवसीय आर्ट एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है।

यह एग्जीबिशन 19 से 22 मार्च 2026 तक सत्या आर्ट गैलरी में दोपहर 12:00 बजे से रात 9:00 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें कुल 19 कलाकार अपने आर्टवर्क प्रदर्शित करेंगे।

चैंबर के प्रेसिडेंट निखिल मद्रासी ने बताया कि इस आयोजन में प्रसिद्ध आर्ट क्यूरेटर अनुज अंबालाल और विवेक देसाई के साथ सूरत के जाने-माने वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर सौरभ देसाई भी शामिल होंगे, जो कलाकारों का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने कला प्रेमियों और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाने की अपील की।

कमेटी की चेयरपर्सन  स्वाति सेठवाला ने कहा कि इस एग्जीबिशन का मुख्य उद्देश्य सूरत के कलाकारों को पूरे गुजरात में अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर देना है। यह मंच न केवल कलाकारों के लिए बल्कि कला प्रेमियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

एग्जीबिशन में पेंटिंग, क्रिएटिव एक्सप्रेशन और विभिन्न आर्ट फॉर्म्स से जुड़े आकर्षक आर्टवर्क प्रदर्शित किए जाएंगे। विजिटर्स को अलग-अलग शैली और विषयों पर आधारित कलाकृतियों को करीब से देखने और कलाकारों की रचनात्मकता को समझने का अनूठा अनुभव मिलेगा।

Tags: Surat SGCCI