सूरत : अग्रवाल समाज ट्रस्ट के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब

सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण, मोतियाबिंद ऑपरेशन और नेत्र जांच से सैकड़ों लाभान्वित

सूरत : अग्रवाल समाज ट्रस्ट के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब

 अग्रवाल समाज ट्रस्ट द्वारा गर्भाशय (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम और नेत्र रोगों के उपचार हेतु आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अप्रत्याशित जागरूकता और सेवा भावना देखने को मिली। अग्रवाल समाज हेल्थ सेंटर में पिछले चार वर्षों से चल रहे सर्वाइकल कैंसर प्रतिरोधक टीकाकरण कार्यक्रम को जनवरी से भामाशाहों के सहयोग से निःशुल्क शिविर के रूप में संचालित किया जा रहा है, जिससे समाज में व्यापक जागरूकता फैल रही है।

1 मार्च को आयोजित पांचवें निःशुल्क सर्वाइकल वैक्सीन एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन स्व. श्रीमती सीता देवी रामोतार जी भूत की स्मृति में उनके पुत्र मुरारीलाल भूत तथा पौत्र दीपक, संदीप और विकास भूत के सौजन्य से किया गया। शिविर में 102 बहनों और कन्याओं का टीकाकरण किया गया। वहीं नेत्र चिकित्सा शिविर में 73 लाभार्थियों की जांच की गई, जिनमें से 14 को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया तथा 21 लोगों को चश्मे वितरित किए गए।

शिविर का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष रामप्रसाद अग्रवाल (कोकी भाई), चेयरमैन श्याम खेतान, सचिव राजकुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गोवर्धन मोदी, संजय जगनानी, हेल्थ सेंटर चेयरमैन श्रवण अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल, जगमोहन जालान और सीए लोकेश खदरिया सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संदीप सिंघल, वीणा सिंघल, दक्ष भूत, राजू लोहिया, जगमोहन जालान, दिलीप मित्तल, विश्वनाथ पचेरिया, प्रदीप सुरेखा, अजय बिदावतका सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सेंटर के पूर्व चेयरमैन अरविंद गाड़िया एवं प्रभारी विनोद चिड़ावावाला ने बताया कि आगामी 7 मार्च को  बसंत कुमार एवं राज कुमार अग्रवाल (जय बाबा) के  सौजन्य से हृदय चिकित्सा कैंप तथा 8 मार्च एवं 19 मार्च को श्रीमती कांता देवी गोविंद प्रसाद सरावगी (लक्ष्मीपति ग्रुप) के सौजन्य से सर्वाइकल वैक्सीन कैंप का आयोजन किया जाएगा। संस्थापक चेयरमैन सुशील बजाज ने कहा कि समाज के सहयोग से ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। शिविर की व्यवस्था में सुशील मोदी, प्रकाश बेरीवाल, विमल झाझड़िया, पवन गुप्ता, शंकर मोर, प्रभात जालान सहित अनेक सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Tags: Surat