सूरत : सरदारशहर परिषद सूरत का होली स्नेह मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न
चंग की मधुर धुनों, रंगों और सम्मान समारोह के साथ सामाजिक एकता का संदेश
सरदारशहर परिषद सूरत द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन शनिवार, 28 फरवरी 2026 को सायं 5 बजे से सिटी लाइट स्थित तेरापंथ भवन के शुभम हॉल (द्वितीय तल) में किया गया। परिषद के इस रंगारंग आयोजन में समाज के सभी सदस्यों ने परिवार सहित उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। परिषद अध्यक्ष संजय बोथरा ने सभी का स्वागत करते हुए घोषणा की कि आगामी वर्ष परिषद के 25 वर्ष पूर्ण होने पर इसे रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।
समारोह में रंगों, उमंग और आपसी प्रेम के साथ पारंपरिक होली उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण फतेपुर की मूलचंद एंड पार्टी की ‘चंग पार्टी’ रही, जिसकी मधुर चंग धुनों और लोकगीतों ने उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
अतिथियों के लिए पारंपरिक ठंडाई, हाई टी एवं विविध स्वादिष्ट व्यंजनों की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। समारोह के दौरान समाज के मेधावी छात्रों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही आर्थिक सहयोगदाताओं एवं अतिथियों को दुपट्टा एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के रूप में पूर्व विधायक विवेक भाई पटेल, पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष छोटूभाई पाटिल एवं फोस्टा अध्यक्ष कैलाश हाकिम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के रूप में पूर्व विधायक विवेक भाई पटेल, पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष छोटूभाई पाटिल एवं फॉस्टा अध्यक्ष कैलाश हाकिम विशेष रूप से उपस्थित रहे। परिषद की ओर से अध्यक्ष संजय बोथरा, मंत्री अमित लूनिया, कोषाध्यक्ष शशिकांत जांगिड़, निवर्तमान अध्यक्ष मनोज लोहिया, पूर्व अध्यक्ष कमल लूनिया, प्रदीप बैद सहित कार्यकारिणी समिति के चेनरूप सेठिया, किशनलाल लडिया, विनोद अग्रवाल, सुशील लूनिया, राजेश चौधरी, उम्मेद शर्मा, राजकुमार दुग्गड, विनोद छाजेड़, राजेंद्र बरडिया, जवरीमल नौलखा, आदित्य आंचलिया, मनीष छाजेड़, बसंत बेद, विनोद ओझा, संजय जांगिड़, बालकिशन आसालसरिया, रामप्रसाद अग्रवाल, हरीश चिंगोईवाला, गोविंद अग्रवाल, हरिओम स्वामी, संदीप सारस्वत, बालकिशन सराफ, प्रसन्न डागा, पीयूष दुगड़, प्रमोद बोथरा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। समारोह सौहार्द, भाईचारे एवं सामाजिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ। अंत सभी उपस्थित सदस्यों का आभार मंत्री अमित लूनिया ने किया।
