सूरत : फाल्गुन शुक्ल एकादशी पर भव्य निशान ध्वज पदयात्रा, बाबा श्याम को निशान अर्पित कर भक्तों ने मांगी मनोकामनाएं
फाल्गुन शुक्ल एकादशी पर बाबा श्याम को निशान अर्पण करने पर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं बाबा श्याम : राजेश भारूका
श्री श्याम सेवा परिवार द्वारा फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी पर बाबा श्याम की भव्य श्री श्याम निशान ध्वज पदयात्रा का आयोजन किया गया। स्टार परिवार के राजेश भारूका ने जानकारी देते हुए बताया की निशान ध्वज पदयात्रा मंगलवार सुबह 6.15 बजे स्टार गैलेक्सी वेसू से श्री श्याम मंदिर सूरतधाम में जाकर बाबा श्याम के श्री चरणों में निशान ध्वज अर्पण किए।
इस निशान ध्वज पदयात्रा मे बाबा श्याम,सालासर बालाजी महाराज के भजनों पर झूमते हुए बाबा श्याम के भव्य अलौकिक स्वरूप का दर्शन करते हुए श्याम भक्तों ने निशान अर्पण किए। स अवसर पर श्री श्याम सेवा परिवार के राजेश भारूका, सुमीत बंसल, पवन पौदार, शंकर लाल गोयल ललित सराफ,विष्णु अग्रवाल, वरुण सोमानी, मिनाक्षी सोमानी, किरण अग्रवाल, तनिश, सीमा चौधरी,राकेश अग्रवाल,निखिल गोयनका,,अंकित चौधरी, सपना नंदवानी, सीमा खंडेलवाल, बबीता, कविता,सरोज, पिंकी बजाज, शिल्पा अग्रवाल, जुगल अग्रवाल, दिव्य भारूका, राशि भारुका,हंसा तोदी,
तृप्ति उमेश पटवारी, सुनीता केडिया, ललित सर्राफ, अंकित पंसारी, कामना पंसारी, पूनम, सुनीता अग्रवाल, रिंकू, मनीष अग्रवाल, अभिषेक
अग्रवाल, मुकेश मूंदड़ा, गायत्री दुधानी, संगीता, रोमिका अग्रवाल सहित अन्य श्याम भक्त उपस्थित रहे।
