‘हमारी घेड़ी, हमारा राज’—कार में मस्ती करते दिखे सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
वायरल वीडियो में कपल की जबरदस्त केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
मुंबई, 18 फरवरी (वेब वार्ता)। बॉलीवुड की ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल का एक मस्तीभरा वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।
खुद सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस क्यूट मोमेंट को शेयर किया है, जिसमें दोनों कार में ‘वीआईपी’ गाने पर झूमते और बेफिक्र अंदाज में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
सोनाक्षी ने वीडियो के साथ ‘हमारी घेड़ी, हमारा राज’ जैसा दिलचस्प कैप्शन दिया है, जिस पर जहीर ने भी प्यार भरी प्रतिक्रिया दी है। फैंस इस कपल की बॉन्डिंग और उनके कैंडिड पलों को देखकर उन्हें ‘परफेक्ट कपल गोल्स’ बता रहे हैं।
सोनाक्षी और जहीर की जोड़ी ने करीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून 2024 को मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। सादगी से हुई इस सिविल मैरिज के बाद एक भव्य रिसेप्शन दिया गया था, जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने शिरकत की थी।
शादी के बाद से ही यह जोड़ा अक्सर अपनी वेकेशन और डेली लाइफ की झलकियां साझा करता रहता है।
सोशल मीडिया पर उनकी लगातार बढ़ती सक्रियता और एक-दूसरे के प्रति खुलेआम प्यार का इजहार फैंस के बीच चर्चा का विषय बना रहता है।वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में फिल्म ‘जटाधारा’ के जरिए साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं।
7 नवंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म में वे सुधीर बाबू के साथ नजर आई थीं, जिसे हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में पसंद किया गया। प्रोफेशनल लाइफ में नई ऊंचाइयां छूने के साथ-साथ सोनाक्षी अपनी पर्सनल लाइफ को भी बखूबी एन्जॉय कर रही हैं।
वायरल हो रहे इस लेटेस्ट वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन, यह जोड़ी अपनी केमिस्ट्री से सबका ध्यान खींचना जानती है।
