सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 21वें दिन भी कायम रहा जलवा

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 21वें दिन भी कायम रहा जलवा

मुंबई, 13 फरवरी (वेब वार्ता)। सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है। 21वें दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये कमाए और कुल कलेक्शन 317.75 करोड़ रुपये पहुंच गया।

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते में भी मजबूती से टिकी हुई है। सनी देओल की इस वॉर ड्रामा ने 23 जनवरी को रिलीज होने के बाद से लगातार शानदार कमाई की है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2026 की पहली बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है और अब नए रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है।

फिल्म ने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर धमाकेदार शुरुआत की थी। पहले हफ्ते में ही इसने 224.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। दूसरे हफ्ते में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने 70.15 करोड़ रुपये जोड़ लिए। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की पकड़ पूरी तरह कमजोर नहीं पड़ी है।

बॉर्डर 2 की कुल कमाई
तीसरे हफ्ते के आंकड़ों पर नजर डालें तो 15वें दिन फिल्म ने 2.85 करोड़, 16वें दिन 5.25 करोड़ और 17वें दिन 7.25 करोड़ की कमाई की। इसके बाद वीकडेज में गिरावट आई और 18वें दिन 2 करोड़, 19वें दिन 2.5 करोड़ और 20वें दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन हुआ।

शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ ‘बॉर्डर 2’ की कुल कमाई 317.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर
अब फिल्म वॉर के लाइफटाइम कलेक्शन 318.01 करोड़ रुपये को पीछे छोड़ने से बेहद करीब है। इस एक्शन फिल्म में ऋतिक रोशन लीड रोल में थे। माना जा रहा है कि चौथे हफ्ते की शुरुआत में ही ‘बॉर्डर 2’ यह रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। बॉर्डर 2 की सफलता का बड़ा श्रेय इसकी स्टारकास्ट और देशभक्ति से भरपूर कहानी को दिया जा रहा है।

बॉर्डर 2’ की स्टार कास्ट
सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। दमदार एक्शन, इमोशनल अपील और ‘बॉर्डर’ फ्रेंचाइज़ी से जुड़ी नॉस्टैल्जिया फैक्टर ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचे रखा है।

तीसरे हफ्ते में कमाई की रफ्तार धीमी जरूर हुई है, लेकिन फिल्म की पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है। अब सभी की निगाहें चौथे हफ्ते पर टिकी हैं, जहां ‘बॉर्डर 2’ एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।