सूरत : बैंक ऑफ़ बड़ौदा नेकी कार लोन की ब्याज दरों में कटौती
30 बीपीएस की कमी के बाद ब्याज दर7.60% प्रति वर्ष हुई
सूरत। 10 फरवरी 2026:भारत के अंतर्राष्ट्रीय बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने आज अपने कार लोन की ब्याज दरों में 30 बेसिस पॉइंट्स (बीपीएस) की कटौती की घोषणा की, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
बैंक की अनियत ब्याज दर अब 7.60%प्रति वर्ष* से शुरू होगी (जो पहले 7.90%प्रति वर्ष थी)। बैंक 8.50%प्रति वर्ष* से शुरू होने वाली आकर्षक नियत ब्याज दर परबड़ौदा कार लोनकी पेशकश भी कर रहा है।
7.60%प्रति वर्ष से शुरू होने वाली यह नई दर नई कार की खरीद पर उपलब्ध है और यह उधारकर्ता के क्रेडिट प्रोफाइल से लिंक्ड है।
ब्याज दर में कटौती के साथ-साथ, बैंक व्यक्ति उधारकर्ताओं के लिए अनियत ब्याज दर पर कार लोन के लिए समय पूर्व चुकौती/ आंशिक पूर्व-चुकौती पर शून्य प्रभार की पेशकश भी कर रहा है।
इसके अलावा, बड़ौदा कार लोन (नियत एवंअनियत दोनों) पर ब्याज की गणना 'दैनिक घटते शेष' पद्धति के आधार पर की जाती है, जो इसे उधारकर्ताओं के लिए और भी किफायती बनाती है। 84 महीने तक की बढ़ी हुई चुकौती अवधि केसाथ ग्राहक बेहतर एवं सुविधाजनक वित्तीय विकल्पों का लाभ उठा सकेंगें।
इस घोषणा के बारे मेंबात करते हुए, बैंक ऑफ़ बड़ौदाके कार्यपालक निदेशक,श्री संजय वी. मुदालियरने कहा, "कार लोन की ब्याज दरों में कमी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा को बाजार के सबसे प्रतिस्पर्धी बैंकों में से एक बनाती है और यह उपभोक्ताओं को किफायती तथा सुलभ ऋण प्रदान करने कीदिशामें हमारे निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।
बैंक देश भर के कार खरीदारों की बढ़ती आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ग्राहक-केंद्रित, डिजिटल रूप से सक्षम फाइनेंसिंग समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।"
बैंक की वेबसाइट, बॉब वर्ल्ड ऐप के माध्यम से डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म काउपयोगकरतेहुए या देश भर में स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा कीकिसीभी शाखा में जाकर आसानी से बड़ौदा कार लोन प्राप्तकियाजा सकता है।
बैंक ऑफ़ बड़ौदा कार लोन की मुख्य विशेषताएँ:
• अनियत ब्याज दर पर कार लोन, 7.60% प्रति वर्ष से शुरू
• नियत ब्याज दर पर कार लोन, 8.50% प्रति वर्ष से शुरू
• व्यक्ति ग्राहकों के लिए अनियत ब्याज दर पर ऋण केलिए कोई पूर्व चुकौती/ आंशिक पूर्व-चुकौती प्रभार नहीं
• दैनिक घटते शेषपद्धति के आधार पर ब्याज की गणना
• अधिकतम84 माहतक की सरलचुकौती अवधि
• बड़ौदा डिजिटल कार लोन—कुछ ही चरणों में त्वरित मंजूरी के साथ उपलब्ध
*नियम एवं शर्तें लागू
