सूरत : राजस्थान युवा संघ द्वारा मनाई गई संत रविदास जयंती
तीन दिवसीय फागोत्सव 28 फरवरी से
रविवार को राजस्थान युवा संघ कार्यालय में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास जी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
संस्था के अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत ने अपने उद्बोधन में संत रविदास जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने भक्ति आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने संत रविदास जी के प्रसिद्ध वचन “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का उल्लेख करते हुए कहा कि सच्ची भक्ति बाहरी आडंबर में नहीं, बल्कि मन की पवित्रता में बसती है।
उन्होंने आगे कहा कि संत रविदास जी सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के महान प्रतीक थे। उन्होंने सैकड़ों वर्षों पहले जात-पात और ऊँच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर सनातन समाज को एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने और समाज में सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। ज्ञात हो आने वाली 28 फरवरी, 1 मार्च और 2 मार्च को राजस्थान युवा संघ की तरफ से भव्य फागोत्सव किया जाएगा।
