सूरत : कुंजल माता के प्राकट्य दिवस पर उमड़ा भक्तों का सैलाब
सुप्रसिद्ध भजन सम्राट एवं गौ संत प्रकाश दास जी महाराज द्वारा मधुर और भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी
कुंजल माता मित्र मंडल द्वारा माँ कुंजल माता का छठा प्राकट्य दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। यह भव्य आयोजन गोडादरा स्थित कृष्णा स्टेलर प्रांगण में सम्पन्न हुआ, जहाँ हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में गौ संत प्रकाश दास जी महाराज का समाज के मार्गदर्शक गोपाल पारीक ,विनोद पुरोहित,एम.एल. तिवाड़ी ,एसएमसी फायर चीफ बसंत पारीक, रामानंद पारीक, रामप्रकाश पारीक ,राम रतन बोहरा तथा मुकेश पारीक द्वारा शाल ओढ़ाकर स्वागत किया तथा माँ कुंजल माता के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा अर्चना की गई।
इसके पश्चात राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन सम्राट एवं गौ संत प्रकाश दास जी महाराज द्वारा मधुर और भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में आनंदमग्न हो गए।
रामावतार पारीक ने बताया की माँ कुंजल माता पारीक समाज की कुलदेवी हैं, जिनका भव्य मंदिर नागौर के पास स्थित डेह ग्राम में है। प्रत्येक वर्ष माघ माह की चांदनी तेरस को उनका प्राकट्य दिवस बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाया जाता है। इस अवसर पर राजस्थान से पधारे देवकरण पारीक एवं कुंदन पारीक के अलावा राजस्थान युवा संघ अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत, विप्र फाउंडेशन गुजरात अध्यक्ष तोला राम सारस्वत, घनश्याम सेवग, लालचंद सारस्वत, गौपुत्र अशोक सारस्वत, ताराचंद ढाका भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रदीप पारीक द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में कुंजल माता मित्र मंडल के नंदू पारीक, उत्तम पारीक, विष्णु जोशी, गोविंद जोशी एवं मनीष पारीक दयालपूरा,बनवारी पारीक कैलाश जोशी,विनोद पंड्या की उपस्थिति रही। कार्यक्रम ने एक बार फिर समाज को एकजुटता, आस्था और सेवा भाव का संदेश दिया।
