सूरत : समाजसेवी राकेशभाई महेता की प्रेरणा से रेड क्रॉस व लोक दृष्टि आई बैंक को 10 चक्षुदान प्राप्त
लायंस क्लब ऑफ सूरत ईस्ट की जागरूकता से नेत्रदान सेवा को मिली नई गति
समाजसेवी राकेशभाई महेता एवं लायंस क्लब ऑफ सूरत ईस्ट की सक्रिय जागरूकता के परिणामस्वरूप रेड क्रॉस एवं लोक दृष्टि आई बैंक को कुल 10 चक्षुदान प्राप्त हुए। इस मानवीय सेवा से अनेक दृष्टिहीनों के जीवन में रोशनी आने की संभावना बनी है।
राजस्थान निवासी राकेश महेता विगत 36 वर्षों से सूरत में व्यवसाय कर रहे हैं और इसके साथ-साथ समाजसेवा को भी विशेष महत्व देते आ रहे हैं। वे अब तक 20 से अधिक लोगों का नेत्रदान, 27 बार रक्तदान तथा कोरोना काल में एक बार एसडीपी डोनेशन कर चुके हैं। सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में वे निरंतर सक्रिय रहते हैं और समाज के साथ-साथ विभिन्न संगठनों में सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं।
राकेश महेता की धर्मपत्नी निताबेन एवं परिवार की सहमति से निम्नलिखित दिवंगत आत्माओं के नेत्रदान संपन्न हुए। जिसमें वसंतीबाई मोतीलाल महेता (उम्र 70), शत्रुंजय अपार्टमेंट, त्रिकमनगर, सूरत, पूनमचंद देवीलाल पूनामिया (उम्र 84), ज्वलंत टाउनशिप, पुनागाम रोड की (पुत्र मनीष, पुत्रवधू पूजा) तथा ललित पुखराज कवाड़िया (उम्र 50), स्वास्तिक सोसायटी, त्रिकमनगर की (पुत्र नीरज, पत्नी देवीबाई) की जागृति से नेत्रदान प्राप्त हुआ। जबकि कंचनबेन जीतमलजी केवड़िया (उम्र 62), ज्वलंत टाउनशिप, पुनागाम रोड की (पुत्र दिनेश, पुत्रवधू डिंपल) तथा दिनेश ख्यालीलालजी बोराना (उम्र 45), ज्वलंत टाउनशिप, पुनागाम रोड की (पत्नी सुषमा) की जागृति से नेत्रदान प्राप्त हुआ।
इस नेत्रदान सेवा में डॉ. प्रफुल्ल शिरोया, डॉ. हरिकृष्ण शिरोया, डॉ. कोमल देसाई, डॉ. पिंकल मथुकिया, दिनेश पटेल, राजकिशोर बहेरा, लायन जगदीश बोदरा, लायन किशोर मांगरोलिया, मनोज बलार, चतुर गेड़िया, जितु किहला सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नेत्रदाताओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राकेशभाई महेता एवं लायंस क्लब ऑफ सूरत ईस्ट की इस प्रेरणादायी पहल की सराहना की।
