सूरत : श्री जड़खोर गोधाम गौशाला के सेवार्थ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारियां तेज

12 से 18 जनवरी 2026 तक सूरत के वीआईपी रोड पर होगा आयोजन, स्वामी डॉ. राजेंद्र दास देवाचार्य जी करेंगे कथा वाचन

सूरत : श्री जड़खोर गोधाम गौशाला के सेवार्थ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारियां तेज

श्री जड़खोर गोधाम सेवा समिति, सूरत की ओर से श्री जड़खोर गोधाम गौशाला में सेवित गोवंश के सेवार्थ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन आगामी 12 से 18 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। यह आयोजन सूर्य पुत्री तापी तट पर बसी धार्मिक नगरी सूरत के वेसू क्षेत्र में श्री कामधेनु मैदान, क्रोमा सेंटर के सामने, नेक्सा कार शोरूम के पास, वीआईपी रोड पर संपन्न होगा। कथा के मनोरथी श्रीमती गीता देवी गजानंद कंसल एवं कंसल परिवार हैं।

आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार, 14 दिसंबर को पर्वत पाटिया स्थित डुम्भाल हनुमान मंदिर में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गौभक्तों एवं समिति के सदस्यों ने सहभागिता की। साथ ही आयोजन की तैयारियों के भाग रुप विभिन्न समितियों का गठन पर विचार-विमर्श किया गया। 

इस अवसर पर प्रतिष्ठित उद्योगपति, प्रख्यात समाजसेवी एवं गौभक्त राकेश कंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रति दिन दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक व्यासपीठ से अनंत श्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरु द्वाराचार्य अग्रपीठाधीश्वर एवं मलूक पीठाधीश्वर परम पूज्य स्वामी डॉ. राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज (श्री रैवासा–वृंदावन धाम) श्रद्धालुओं को कलियुग में अमृत स्वरूप श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे।

मीडिया प्रभारी सज्जन महर्षि ने बताया कि यह श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ गोलोकवासी गौभक्त राधावल्लभजी जालान एवं गोलोकवासी गौभक्त गजानंदजी कंसल की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की सफल रूपरेखा हेतु पदाधिकारियों एवं गौभक्तों की बैठक में विभिन्न समितियों के गठन का निर्णय लिया गया है, जिनमें सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। बैठक के दौरान डुम्भाल नरेश को श्रीफल (नारियल) एवं आमंत्रण पत्रिका अर्पित की गई। सभी गौभक्त आयोजन को लेकर उत्साहित हैं और कार्यक्रम को भव्य व सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Tags: Surat