‘धुरंधर’ लुक में आर माधवन का पोस्टर आउट, रणवीर सिंह बोले- मैडी सुपरमैसी

‘धुरंधर’ लुक में आर माधवन का पोस्टर आउट, रणवीर सिंह बोले- मैडी सुपरमैसी

मुंबई, 09 नवंबर (वेब वार्ता)। फिल्म ‘धुरंधर’ का रोमांच बढ़ता जा रहा है। अपकमिंग स्पाई एक्शन थ्रिलर से मेकर्स ने अभिनेता आर माधवन का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्टर में माधवन का लुक बेहद इंटेंस है। पोस्टर में मैडी सूट-बूट पहने गंभीर मुद्रा में नजर आ रहे हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की याद दिला रहा है।

अभिनेता ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, “धुरंधर के ट्रेलर के आने में 3 दिन बाकी हैं! ट्रेलर 12 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर रिलीज होगा। फिल्म सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को आ रही है।”

मैडी के पोस्टर पर उनके फैंस के साथ ही अभिनेता रणवीर सिंह ने रिएक्ट किया। उन्होंने कमेंट में लिखा, “मैडी सुपरमैसी!” एक फैन ने लिखा, “माधवन सर का लुक कमाल का है, अजीत डोभाल जैसे लग रहे हैं!” वहीं, दूसरे ने कहा, “रणवीर और माधवन की जोड़ी धमाल मचाएगी।”

‘धुरंधर’ एक सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है, जिसमें अंडरवर्ल्ड की दुनिया, देशभक्ति और जासूसी के रोमांच का तड़का है। आदित्य धर ने फिल्म की कहानी को लिखने के साथ ही डायरेक्ट और को-प्रोड्यूस भी किया है।

जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी फिल्म ज्योति देशपांडे, लोकेश धर के प्रोडक्शन में है।फिल्म में आर माधवन के साथ मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह हैं, जो एक एजेंट के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी, सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में हैं। सारा के साथ रणवीर पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे।

धुरंधर के म्यूजिक को शाश्वत सचदेव ने तैयार किया है, जिसमें हनुमैनकिंड का रैप और जस्मीन संडलस की आवाज है। टाइटल ट्रैक पहले ही रिलीज हो चुका है। जुलाई महीने में रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक आया था।

Tags: Bollywood

Latest Posts

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव