सूरत : नंदूबा इंग्लिश एकेडमी में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ उत्साहपूर्वक मनाई गई
विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत गाकर देशभक्ति का संदेश दिया, अध्यक्ष पंकजभाई पटेल रहे उपस्थित
शहर के नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में देशभक्ति का वातावरण गूंज उठा, जब विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अध्यक्ष पंकजभाई गिजुभाई पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा है, जिसने देशभक्तों में एकता और जोश का संचार किया।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों को वंदे मातरम के ऐतिहासिक महत्व और इसके रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के योगदान के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम, एकता और सांस्कृतिक गौरव की भावना को प्रबल करना था।
