सूरत : मारवाड़ी युवा मंच ने बच्चों के साथ मनाई विशेष दिवाली, प्रेरक फिल्म ‘कांतारा’ दिखाकर बांटी खुशियां
‘आनंद सबके लिए’ अभियान के तहत 175 बच्चों के लिए रखा गया विशेष मूवी शो, अल्पाहार व पेय पदार्थ से किया स्वागत
दीपावली के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच सूरत शाखा ने सामाजिक सेवा के अपने विशेष कार्यक्रम ‘आनंद सबके लिए’ के तहत एक अनोखी पहल की। इस कार्यक्रम में सूरत म्युनिसिपल कॉरपोरेशन द्वारा संचालित महाराजा अग्रसेन शाला क्रमांक 160 (सिटीलाइट) के लगभग 175 बच्चों को प्रेरणादायक फिल्म ‘कांतारा’ दिखाई गई। यह विशेष शो डुमस रोड स्थित सिटी प्लस थिएटर में आयोजित किया गया, जहाँ बच्चों का स्वागत अल्पाहार और शीतल पेय के साथ किया गया।
मुख्य संयोजक राहुल बजाज ने बताया कि ‘आनंद सबके लिए’ कार्यक्रम दीपावली जैसे त्यौहारों पर हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर मारवाड़ी युवा मंच की 850 से अधिक शाखाओं द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक खुशियां पहुँचाना है।
कार्यक्रम में विनोद अग्रवाल (लक्ष्मी हरी) के सौजन्य से मूवी, संदीप जी साह (सर्व शिवांश) के सौजन्य से फूड एवं दीपक बंका एवं दिनेश मेहता (गुड्डू भाई) के सौजन्य से बस की व्यवस्था में विशेष सहयोग रहा।
संयोजक सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष गणेश अग्रवाल, सचिव अमित केडिया, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश बिंदल, अजय अग्रवाल, प्रकाश सुल्तानिया, उपाध्यक्ष पंकज जालान, कोषाध्यक्ष प्रभात जालान, विवेक लुहारिका, विनय केजरीवाल, निर्मल अग्रवाल, पंचम खेतान, अंकित झुनझुनवाला, मनोज केडिया, राजेश महेश्वरी आदि का सक्रिय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सदस्यों ने संदेश दिया— ‘‘आइए, इस दिवाली खुशियां बांटें और मुस्कान फैलाएं, ताकि आनंद सचमुच सबके लिए हो।”
