सूरत : मॉडल बनना चाहते हैं? अब चैंबर ऑफ कॉमर्स देगा प्लेटफ़ॉर्म

जनवरी 2026 में होगा फैशन शो और कैटलॉग प्रकाशन, सूरत के युवाओं को मिलेगा नया मंच

सूरत : मॉडल बनना चाहते हैं? अब चैंबर ऑफ कॉमर्स देगा प्लेटफ़ॉर्म

सूरत। दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SGCCI) ने सूरत और दक्षिण गुजरात के युवाओं को मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में नई पहल की है। चैंबर आगामी जनवरी 2026 में एक भव्य फैशन शो और कैटलॉग प्रकाशन का आयोजन करेगा, जिसका उद्देश्य है — स्थानीय प्रतिभाओं को सही मंच और पहचान दिलाना।

चैंबर अध्यक्ष निखिल मद्रासी ने बताया कि सूरत के हीरा, कपड़ा और रियल एस्टेट जैसे उद्योगों में मॉडलिंग की बड़ी संभावनाएँ हैं। लेकिन अब तक बाहरी मॉडल्स को प्राथमिकता दी जाती रही है। उन्होंने कहा, “हमारे शहर में भी बेजोड़ प्रतिभाएँ हैं, जिन्हें अवसर नहीं मिल पाता। चैंबर का यह आयोजन उन्हीं के लिए है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और उद्योग जगत से जुड़ सकें।”

इस फैशन शो में शहर की जानी-मानी हस्तियाँ और विभिन्न संगठन शामिल होंगे। इसमें भाग लेने के लिए कोई आयु सीमा नहीं रखी गई है। इच्छुक प्रतिभागी या पहले से मॉडलिंग कर रहे व्यक्ति अपना बायोडाटा और अधिकतम 10 तस्वीरें व्हाट्सएप नंबर 9106371052 पर भेज सकते हैं।

चैंबर की यह पहल सूरत के युवाओं के लिए रोज़गार और पहचान दोनों का सुनहरा अवसर लेकर आई है।

Tags: Surat SGCCI