सूरत : दीन सहायक विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
प्रभात फेरी से दी नशा मुक्ति की सीख, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्टेशनरी वितरण से बच्चों में दिखा उत्साह
हिन्दू सनातन सेवा पब्लिक चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित दीन सहायक विद्या मंदिर (निःशुल्क शिक्षा) में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अर्हम ग्रुप की संस्थापक श्रीमती चेतनबेन शाह ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम से पूर्व विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को नशा मुक्ति का संदेश दिया।
संस्था के मार्गदर्शक हसमुखभाई नायक ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए और विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना प्रबल करने हेतु प्रेरणादायी व्याख्यान दिया। बच्चों ने नृत्य प्रस्तुतियों के साथ रामचरितमानस की चौपाइयों पर आधारित अंताक्षरी में भी भाग लिया, जिसे सभी ने खूब सराहा।

संस्था के प्रमुख गिरिजा शंकर उपाध्याय ने बताया कि विद्यालय का यह 22वाँ वर्ष है और संकल्प है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इस अवसर पर एडिटर ऑफ़ प्रमुख मुकेशभाई पटेल ने बच्चों को स्टेशनरी सामग्री (नोटबुक, पेंसिल, रबर, ड्राइंग कलर पेंसिल आदि) वितरित की।
कार्यक्रम में नित्यानंद पांडे, सीमा शारदा, डॉ. कविता शर्मा एवं उनके समूह के सदस्य, दक्ष वाघ, संजय मिश्रा, लालता प्रसाद उपाध्याय, दीपक उपाध्याय, सरोज दुबे, केशव विश्वकर्मा, विजयकांत, जैन अग्रणी धर्मेंद्र भाई सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अंत में मिठाइयाँ वितरित कर कार्यक्रम का समापन हुआ।
